देहदान, अंगदान, नेत्रदान और रक्तदान से संबंधित आलेखो का संकलन कर रहे गोविंद सूचिक

Oct 14, 2023 - 09:16
Oct 14, 2023 - 10:51
 0  972
देहदान, अंगदान, नेत्रदान और रक्तदान से संबंधित आलेखो का संकलन कर रहे गोविंद सूचिक

खिरकिया। मध्यप्रदेश के हरदा जिले की खिरकिया तहसील के निवासी गोविन्द सूचिक मई 2023 में शासकीय सेवा में रहते हुए सेवानिवृत्त हुए।वे संकलन के क्षेत्र में विभिन्न विधाओं में संकलन कर रहे है।इसी संकलन में इनके द्वारा देहदान,रक्तदान, अंगदान,नेत्रदान से संबंधित आलेखो,विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित संकलन को वर्षवार संजोया गया है। इस संकलन में नर्मदापुरम संभाग, इंदौर संभाग के साथ मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिले समाहित है।इसके साथ देश के अन्य राज्यों सहित विदेशों के संकलन भी इसमें शामिल हैं।संकलन में श्रमिक वर्ग से लेकर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी,शिक्षाविद के साथ साहित्यिकार, राजनेता,सामाजिक सेवक एवं अन्य लोग शामिल हैं,जिन्होंने देहदान,रक्तदान,अंगदान और नेत्रदान करके जीवनदान दिया।इनके संकलन के संबंध में जब सुचिक जी से पूछा गया कि इस संकलन के पीछे आपकी मूल भावना क्या है,तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से बताया कि इस भौतिकवादी जगत में मनुष्य अपने लिए जीता है, परंतु मरने के बाद भी गमजउदआ जीवन को खुशहाल बनाकर अजर–अमर हो‌ जाते हैं।इसे चिंरजीव बनाने के उद्देश्य से इस संकलन को संजोया है। साथ ही इसका भंलिभांति प्रकाशन होने पर आमजन मानस अतीत और वर्तमान में ऐसे किए गए पुण्य कार्य को याद कर सके।श्री सूचित ने बताया कि इसी भावना को लेकर जिला हरदा कलेक्टर द्वारा उन्हें संदेश प्रदाय करते हुए इनकी प्रशंसा की और शुभकामनाएं प्रेषित की है।उन्होंने बताया कि इस संकलन में देहदान और अंगदान में जो संसाधन जुटाकर किसी असहाय व्यक्ति को जीवन दान मिल जाए, ऐसी भावनाएं निहित है।इस पहल को लेकर राज्य प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी का उल्लेख करते हुए श्री सूचित ने बताया,जिन्होंने इंदौर जैसे महानगर में लगभग 26 कारीडोर को अंजाम देकर एक कीर्तिमान बनाया है। इसका पूरा कवरेज इस संकलन में है।तत्कालीन समय में इंदौर जिले में आयुक्त इंदौर संभाग में संजय दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा इन्हें पुरस्कृत भी किया गया है, वे संभवतः आज भोपाल में राज्य प्रशासनिक सेवा के किसी बड़े ओहदे पर पदस्थ हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0