परिश्रम व समर्पण प्रत्येक लक्ष्य की कुंजी : अनामिका

Oct 17, 2023 - 17:33
Oct 17, 2023 - 17:33
 0  135
परिश्रम व समर्पण प्रत्येक लक्ष्य की कुंजी : अनामिका

शाहजहांपुर (आरएनआई) ईमानदारी एवं परिश्रम के साथ किसी लक्ष्य के प्रति प्रयास करने से वह लक्ष्य निश्चित ही हासिल होता है। समर्पण, समयबद्धता एवं अनुशासन ही प्रत्येक लक्ष्य की कुंजी है। उक्त उदगार स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव के दौरान अनामिका यादव ने व्यक्त किये, जिन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग न्यायिक परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही चयनित होकर सफलता अर्जित की। अनामिका ने श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ से इंटर की परीक्षा एवं स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय से बीएएलएलबी की परीक्षा 2022-23 में उत्तीर्ण की। अनामिका ने बताया कि उन्होंने प्रारंभ से ही न्यायिक सेवा को अपना लक्ष्य बनाया था। अनामिका के पिता जयपाल सिंह यादव पीलीभीत जिले में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री एस बी सिंह के द्वारा अनामिका को सम्मानित किया गया। अनामिका ने विद्यार्थियों को उद्बोधन देते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतरता बहुत जरूरी है। यदि मन में दृढ़ निश्चय हो तो सिविल सेवा जैसी परीक्षाओं के लिए किसी कोचिंग की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने न्यायिक सेवा में जाने का कारण स्पष्ट करते हुए कहा कि वे महिला अधिकारों के प्रति पूर्ण सजगता के साथ कार्य करना चाहती हैं एवं समाज के अंतिम तबके तक न्याय को पहुंचाना चाहती है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211