महेंद्र ने उठाया संविदा सफाई कर्मचारियों के ऋण का मुद्दा

Nov 4, 2023 - 16:34
Nov 4, 2023 - 16:37
 0  405
महेंद्र ने उठाया संविदा सफाई कर्मचारियों के ऋण का मुद्दा

शाहाबाद हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य निगरानी समिति की सदस्य पूजा वाल्मीकि ने नगर पालिका शाहाबाद का निरीक्षण करने के पश्चात भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय सदस्य महेन्द्र वाल्मीकि एडवोकेट के आवास पर उनसे मुलाकात की और ठेका सफाई कर्मियों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इस मौके पर महेंद्र वाल्मीकि द्वारा ठेका सफाई कर्मचारियों में महिलाओं को स्थान न दिए जाने और संविदा सफाई कर्मचारियों को किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक से ऋण न दिए जाने का मुद्दा पुनः प्रमुखता से उठाया गया। इस मौके पर राज्य निगरानी समिति सदस्या पूजा वाल्मीकि ने तुरंत सफाई निरीक्षक दीपक कुमार को निर्देशित किया कि अन्य नगर पालिकाओं में महिलाओं की भर्ती होने के वावजूद शाहाबाद में ऐसा क्यों नहीं हो रहा है ? जब कि सरकार की मंशा स्पष्ट है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। इससे पहले भी पूरे प्रदेश के संविदा सफाई कर्मचारियों को राष्ट्रीयकृत बैंकों से लोन न मिलने का मुद्दा अक्सर महेन्द्र वाल्मीकि द्वारा प्रमुखता से उठाया जाता रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0