मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत गुना जिले की 2 लाख 35 हजार लाड़लियों को सातवीं किश्त के रूप किया रु. 28 करोड़ 90 लाख से अधिक राशि का भुगतान

Dec 10, 2023 - 18:45
Dec 10, 2023 - 18:46
 0  1.4k
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत गुना जिले की 2 लाख 35 हजार लाड़लियों को सातवीं किश्त के रूप किया रु. 28 करोड़ 90 लाख से अधिक राशि का भुगतान

गुना, (आरएनआई) मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत माह दिसम्बर 2023 की सातवीं किश्त में 1250/- रूपये प्रति महिला हितग्राही के मान से गुना जिले में कुल 2 लाख 35 हजार 869 महिलाओं को राशि रुपये 28 करोड़ 90 लाख 6 हजार 50 भुगतान किया गया। जिनमें से जनपद पंचायत आरोन की 23 हजार 444 महिलाओं को राशि 2 करोड़ 28 लाख 68 हजार, जनपद पंचायत बमोरी की 31 हजार 62 महिलाओं को राशि 3 करोड़ 80 लाख 58 हजार 900, जनपद पंचायत चांचौडा़ की 39 हजार 143 महिलाओं को राशि 4 करोड़ 81 लाख 48 हजार 750, जनपद पंचायत गुना की 41 हजार 652 महिलाओं को राशि 5 करोड़ 12 लाख 19 हजार, जनपद पंचायत राधौगढ़ की 41 हजार 36 महिलाओं को राशि 5 करोड़ 2 लाख 50 हजार 400 तथा नगर पालिका गुना की 30 हजार 57 महिलाओं को राशि 3 करोड़ 67 लाख 9 हजार 650, नगर पालिका राघौगढ़ की 11 हजार 760 महिलाओं को राशि 1 करोड़ 43 लाख 11 हजार 800, नगर परिषद आरोन की 5 हजार 481 महिलाओं को राशि 66 लाख 87 हजार 850, नगर परिषद चांचौड़ा की 4 हजार 129 महिलाओं को राशि 50 लाख 10 हजार 650, नगर परिषद कुंभराज की 3 हजार 725 महिलाओं को राशि 45 लाख 44 हजार 50, नगर परिषद मक्सूदनगढ़ की 4 हजार 380 महिलाओं को राशि 53 लाख 10 हजार का भुगतान किया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211