युवक की हत्या : गुस्साए लोगों ने थाना घेरा, चौराहे पर लगाया लंबा जाम, आरोपियों के घर तोड़ने की मांग

May 5, 2023 - 12:30
 0  3.7k
युवक की हत्या : गुस्साए लोगों ने थाना घेरा, चौराहे पर लगाया लंबा जाम, आरोपियों के घर तोड़ने की मांग

गुना। धरनावदा थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश में हुई मारपीट में एक युवक की उपचार के दौरान आज रात अस्पताल में मौत हो गई। आक्रोशित परिवार वालों और लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर सिटी कोतवाली का घेराव किया और जो स्थान चौराहे पर लंबे समय तक जाम लगा दिया। परिवार वालों की मांग है कि आरोपियों के घर आज ही तोड़े जाएं। यह घटनाक्रम धरनावदा थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम सरपंची चुनाव को लेकर है। मृतक की हत्या इसी चुनावी रंजिश में हुई है। क्योंकि लंबे समय से सरपंच पद पर गुर्जर समाज के व्यक्ति का कब्जा चला रहा था। और इस वार मृतक ने किसी महिला को खड़ा करके चुनाव जीता दिया। इसी रंजिश के चलते इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया।

मृतक का नाम लक्ष्मीनारायण पुत्र प्रेमसिंह यादव निवासी ग्राम सोठी है। पुलिस के अनुसार, मोहर सिंह के साथ बुधवार रात बारोदिया कला गांव में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था। रास्ते में एबी रोड पर सूकेट गांव के कुछ लोगों ने इन्हें रोक लिया। पंचायत चुनाव की रंजिश पर दोनों के साथ मारपीट की गई। इसमें लक्ष्मीनारायण और मोहरसिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए गुना लाया गया। गुरुवार रात को लक्ष्मीनारायण यादव ने दम तोड़ दिया।

शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए, और स्थानीय सिटी कोतवाली का घेराव किया, आक्रोशित लोगों ने जयस्तंभ चौराहे पर भी लंबे समय तक जाम लगा दिया। जाम लगाने से शहर का माहौल कुछ देर के लिए अफरा-तफरी में तब्दील हो गया। पुलिस ने इस घटनाक्रम में धारा 302 का इजाफा किया है। परिजनों के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम एक दर्जन लोगों ने दिया है। और लोगों की मांग है कि आरोपियों के घर आज ही तोड़े जाएं। खबर लिखे जाने तक पुलिस और यादव समाज के लोगों की बातचीत चल रही थी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211