युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

Aug 26, 2023 - 14:19
Aug 26, 2023 - 14:20
 0  351
युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

गुना। (आरएनआई) भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर के मुख्य मार्गों से भाजपा झंडा बैनर के साथ बाइक रैली निकाली। रेली को उत्तर प्रदेश से आई प्रवासी विधायक मंजू त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रेली में जिला संगठन प्रभारी गोपाल आर्चाय, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, गुना विद्यायक गोपीलाल जाटव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, मिडिया प्रभारी विकास जैन सहित युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु बाइक पर सवार होकर एवं  भाजपा के झंडे और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मुख्य मार्ग से निकले। रेली अम्वेडकर भवन गुना से आरंभ होकर हनुमान चौराहा, हाट रोड, निचला बाजार, सदर बाजार , जयस्तंभ चौराहा, ए वी रोड होते हुए नवलोक पहुंच रेली का समापन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0