प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया

May 10, 2025 - 18:50
May 10, 2025 - 18:55
 0  189
प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया

मथुरा (आरएनआई) समाजवादी पार्टी महानगर मथुरा वृंदावन के प्रकोष्ठों की एक जन पंचायत बैठक अमर गार्डन औरंगाबाद में सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सुरेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक का संचालन समाजवादी पार्टी मथुरा महानगर पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष देवकीनंदन कश्यप ने किया। बैठक में अधिवक्ता सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव किशनपुरिया, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष शबनम कुरैशी, पार्षद मुन्ना मलिक आदि ने पीडीए को मजबूत करने को लेकर हर वार्ड में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ साथ 2027 में मथुरा से पीडीए का विधायक बनाकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया। साथ ही समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि आगामी राजनीति को सही दिशा देने में पीडीए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

 बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उपाध्यक्ष मनोज यादव, एड. पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल बघेल, अधिवक्ता सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव किशनपुरिया, महानगर के उपाध्यक्ष देवेंद्र निषाद, पार्षद मुन्ना मलिक, महानगर अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष बशीर खान, बाबा साहब वाहनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, अनुसूचित जाति के महानगर अध्यक्ष मनीष आजाद, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष शबनम कुरेशी, यादव महासभा के जिला अध्यक्ष संजय यादव, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष नजर पहलवान, महिला शिक्षिका श्रीमती राजेश वर्मा, पिछड़ा वर्ग के महानगर उपाध्यक्ष गिरिराज प्रसाद कश्यप, पिछड़ा वर्ग के महानगर सचिव मुकेश सैनी, यशपाल सिंह रतन, फरमान खान, युवा नेता कुलदीप गौतम, संजीव कुमार निषाद, जिला सचिव उदय सिंह निषाद, वरिष्ठ नेता बच्चू  छोलकर, भोलू फारुकी, रवि दिवाकर, राहुल सैनी, विमल कुमार आदि उपस्थित थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0