शहर से लेकर गांव तक उत्सव का माहौल, प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण

Jan 22, 2024 - 18:03
Jan 22, 2024 - 18:03
 0  243
शहर से लेकर गांव तक उत्सव का माहौल, प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण

कछौना, हरदोई (आरएनआई )राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में आम जनमानस में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। राम भक्तों ने अपने-अपने ढंग से इस क्षण का साक्षी बनने के लिए सुंदर पाठ, कीर्तन, अखंड रामायण, भंडारा, झांकियों का आयोजन कर पूरा वातावरण राममय कर दिया। कस्बा कछौना के कुशीनाथ मंदिर पर अखंड रामायण, भंडारा, कामेश्वर मंदिर पर युवा नेता संचित अग्रवाल ने भंडारा कार्यक्रम में पहुंचकर शोभा बढ़ाई। लंगड़े दास मंदिर पर भक्त रुद्र प्रताप सिंह व दुष्यंत सिंह व भाजपा पदाधिकारी गणों ने भण्डारे का आयोजन किया। जहां पर दूर दराज के पुरुष महिलाएं बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। यू०जे० गेस्ट हाउस में पूर्व नगर अध्यक्ष पति जगदीश गुप्ता ने सुंदरकांड का पाठ व भंडारा का आयोजन किया। मंगलम ज्वेलर्स व व्यापार मंडल के संरक्षक रामखेलावन गुप्ता ने भण्डारे का आयोजन किया। इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र के व्यापारी रामेंद्र सिंह व मोबाइल क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शांतनु गुप्ता ने भंडारा का आयोजन किया। 22 जनवरी 2024 का ऐतिहासिक क्षण को आम जनमानस अपने-अपने ढंग से मनाया। नगर पंचायत कछौना पतसेनी द्वारा तिरंगा चौक पर एलईडी द्वारा सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला, अधिशासी अधिकारी दिव्यांशी दीक्षित, लिपिक जय बहादुर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता सहित पदाधिकारी गण प्रबुद्धजनों ने सजीव प्रसारण देखकर इस पल के साक्षी बने।

इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्र ग्राम सभा पुरवा में पूर्व ग्राम प्रधान अवधेश गुप्ता व उनके साथियों द्वारा भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संतोष सिंह, बबलू सिंह, विश्वास सिंह, नरेश सिंह, मनोज सिंह आदि प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

ग्राम सभा गोहानी में सामाजिक कार्यकर्ता रोहित सिंह द्वारा प्रभु श्री राम यात्रा निकाली गई।

            ग्राम सभा बालामऊ में ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन के द्वारा प्रभु श्री राम यात्रा गांव से पौराणिक स्थल महेशन मढ़िया तक गाजे बाजे के साथ निकाली गई। मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया।

ग्राम सभा गौसगंज में प्रसिद्ध मंदिर शीतला माता मंदिर पर काफी सजावट की गई। अखंड रामायण का पाठ, रात में दीपोत्सव कार्यक्रम, इस पल को दीपावली के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रवीश कुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंह की टीम ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

ग्राम पैरा में नकटी देवी मंदिर पर ग्राम प्रधान गीता रानी व प्रधान प्रतिनिधि सिद्धपाल द्वारा अखंड रामायण भंडारा, शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बढ़कर प्रतिभाग किया।

 ग्राम सभा भानपुर में दुर्गा माता मंदिर से सुंदरकांड पाठ, शोभा यात्रा, भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनिल अवस्थी, अजय अवस्थी, सुनील पाल, मेवा लाल पाल ने बढ़कर प्रतिभाग किया। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)
211
211