शादी के 8 दिन बाद गायब बालिका वधू पुलिस ने की बरामद, कहा जंगल में हुआ बलात्कार

May 5, 2023 - 16:00
 0  2.1k

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में शादी के 8 दिन बाद दुल्हन अपने मायके से आधी रात गायब हो गई। पिता ने बताया था कि बेटी की शादी के बाद पहली बार मायके आई थी रात में सोने गई थी लेकिन सुबह घर पर नहीं मिली,पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की तो दुल्हन को जंगल से बरामद कर लिया।

अपहृत दुल्हन के बयान दर्ज कराए कि उसके साथ बलात्कार हुआ है,हैरानी बाली बात यह निकली की दुल्हन का बाल विवाह हुआ है पुलिस की जांच में दुल्हन की उम्र 16 साल निकली है। पुलिस ने आरोपी पर पाक्सो एक्ट और बलात्कार दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पिता ने 3 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि बेटी की 22 अप्रैल को शादी की थी। शादी के बाद बेटी श्योपुर से मायके शिवपुरी आ गई और 1-2 मई की दरम्यानी रात अचानक घर से लापता हो गई। पुलिस ने छानबीन की तो गुरुवार को लड़की को बिलुखो के जंगल से बरामद कर लिया।

पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि लड़की की उम्र सिर्फ 16 साल है। छानबीन के दौरान संदेही युवक अंसार खान निवासी ग्राम बारां बिलुखो को पुलिस ढूंढ रही थी। लेकिन युवक खुद ही चलकर थाने आ गया और बोलो कि मुझ पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। बाद में पता चला कि लड़की के संग गलत काम भी हुआ है। पुलिस ने अंसार खान के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म की धाराओं और पॉक्सो एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211