ठंड से बचाव के लिए गरीब एवं जरूरतमंद बंदियों को बांटे कंबल

Jan 4, 2024 - 18:03
Jan 4, 2024 - 18:04
 0  324

शाहजहांपुर (आरएनआई) आज जिला कारागार शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सौजन्य से गरीब एवं जरूरतमंद बंदियों को सर्दी से बचाने के लिए गर्म कंबल, जैकेट एवं महिला बंदियों के लिए स्वेटर भेंट किए गए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल शाहजहांपुर के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह दुआ एवं उनके साथ आए हुए पदाधिकारीयों के द्वारा बंदियों को उक्त सामग्री भेंट की गई। व्यापार मंडल द्वारा 200 बंदियों को कंबल,  50 बंदियों को जैकेट एवं 20 महिला बंदियों को कार्डिगन भेंट की गई। सभी बंदी कड़ाके की पड़ रही हाडतोड़ सर्दी से बचाव हेतु उक्त सामग्री पाकर बहुत खुश हुए और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों को धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया। 
 व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह दुआ के द्वारा अपने संबोधन में कहा की व्यापार मंडल समय-समय पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करता रहता है। कारागार में वर्तमान जेल अधीक्षक मिजाजीलाल की प्रेरणा एवं उनके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों से प्रेरित होकर व्यापार मंडल ने कारागार में उक्त कल्याणकारी कार्य करने का निश्चय किया जिसके अनुक्रम में उक्त कार्यक्रम आयोजित कर गरीब एवं जरूरतमंद बंदियों  को कड़ाके की सर्दी से बचाव हेतु उक्त सामग्री भेंट की गई।
जेल अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया और कहा कि सूक्ष्म समय के अनुरोध पर भी व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों द्वारा इतनी उच्च कोटि की प्रचुर मात्रा में सामग्री उपलब्ध कराकर बहुत ही नेक कार्य किया है पूरा जेल प्रशासन उनका आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने इतनी तेज सर्दी में बंदियों की मदद की।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक मिजाजीलाल, प्रभारी कारापाल सुभाष यादव ,उप जेलर सुरेंद्र गौतम, के के पांडे एवं श्रीमती पूनम तिवारी मौजूद रही ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0