आबकारी मंत्री ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक

May 8, 2025 - 17:56
May 8, 2025 - 17:56
 0  108
आबकारी मंत्री ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग श्री नितिन अग्रवाल ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की। सभागार परिसर में पहुँचने पर माननीय राज्यमंत्री को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। सभागार में समीक्षा प्रारम्भ होने के पूर्व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने  मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके उपरांत सिंचाई विभाग द्वारा पीपीटी के माध्यम से संभावित बाढ़ से निपटने की रणनीति के बारे में जानकारी दी गयी।  मंत्री ने कहा कि बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाये। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा कराये जा रहे सात बाढ़ निरोधक कार्यों की जानकारी ली। शासन को प्रेषित सभी 9 प्रस्तावों की जानकारी भी उन्होंने अधिशाषी अभियंता सिंचाई से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि नहरों की सफाई व नहर पटरी के निर्माण सम्बन्धी कार्य समय से करा लिए जाएं। जन प्रतिनिधियों से भी बाढ़ निरोधक तैयारियों के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया जाये। ड्रेजिंग का कार्य जल्द पूर्ण कराया जाये। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे के अंतर्गत पात्रों के चयन का कार्य किया जाये। मुख्यमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन आवासों का कार्य जल्द पूरा किया जाये। जीरों पावर्टी के अंतर्गत चिन्हित परिवारों के सत्यापन का कार्य जल्द पूरा किया जाए। पंचायती राज विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों का कार्य तेजी से कराया जाये। सड़क निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान समय व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। चौड़ीकरण के कार्यों को तेजी से कराया जाये। नवनिर्माण के कार्यों को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराया जाये। सभी निर्माणाधीन सेतुओं निर्माण तेजी से कराया जाये। जल निगम की समीक्षा करते हुए उन्होंने दिए कि पूर्ण संतृप्तीकरण का कार्य तेजी से किया जाये। परियोजनाओं में समय सीमा का पूरा ध्यान रखा जाये। पाईपलाइन परियोजना पूर्ण होने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल पुर्निर्माण कराया जाये।  मंत्री ने जनपद में गोसंरक्षण की स्थिति पर संतुष्टि जतायी। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि कायाकल्प के सभी बिन्दुओं पर सभी विद्यालयों का संतृप्तीकरण सुनिश्चित किया जाये। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अलाभित समूह के पात्र बच्चों को लाभान्वित कराया जाये। सभी विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। बच्चों में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाये। प्रत्येक विधानसभा में 100 विद्यालयों को चिन्हित कर उन स्कूलों में खेल के मैदान का निर्माण कराया जाये जिससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाये। अवशेष विद्यालयों में बाउंड्री बनाने का कार्य जल्द कराया जाये। सभी विद्यालयों में विद्युत संयोजन सुनिश्चित किया जाये। गेहूँ क्रय की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि क्रय की गति बढ़ाई जाये। क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों की पूरी सहायता की जाये। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर का निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जाये। मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए चिकित्सा विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग परस्पर समन्वय बनाकर कार्य करें। जिला अस्पताल में विद्युत लोड बढ़ाने की कार्रवाई जल्द पूरी की जाये। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटरों की बिलिंग व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये। रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। जेई फोन अवश्य उठायें। पर्यटन विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि गाँधी भवन में मरम्मत व सुंदरीकरण का कार्य जल्द प्रारम्भ किया जाये। माननीय मंत्री ने कहा ग्राम पंचायतों में की जाने वाली जाँचों को एक निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)