कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा गुना पहुंची

जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस के नेताओं ने दिखाई ताकत, भाजपा को व्यापमं और करोड़ों रुपए की योजनाओं पर घेरा

Oct 4, 2023 - 23:13
Oct 4, 2023 - 23:17
 0  918
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा गुना पहुंची

गुना। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ निकाली जा रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा बुधवार को गुना पहुंची। यहां के हाट रोड पर हुई सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने सीएम शिवराज के दौरे पर जमकर तंज कसे।

अच्छा हुआ गुना को राजधानी की घोषणा नही की
राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा गुना को नगर निगम बनाने की घोषणा करने पर घेरते हुए तंज कसा। जयवर्धन ने कहाकि 18 साल शासन करने वाले मुख्यमंत्री चुनाव से ठीक कुछ दिन पहले भी घोषणा कर रहे हैं। गुना को नगर निगम और मेडीकल कॉलेज खोलने की घोषणा करने के साथ ही उन्हें गुना को राजधानी बनाने की घोषणा भी कर देना चाहिए थी। पूर्व सीएम कमलनाथ का उदाहरण देते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश के अब शिवराज जैसा प्रचारक नहीं बल्कि कमलनाथ जैसा प्रशासक चाहिए। जन आक्रोश रैली में जयवर्धन सिंह के अलावा सभी कांग्रेस नेताओं ने कमलनाथ और कांग्रेस की सरकार बनने पर 1500 रुपए सभी महिलाओं और बहनों को देने के अलावा हर महीने 500 रुपए में गैस सिलेंडर घर-घर पहुंचाने का वायदा दोहराया है। 

गुना को बनाएंगे सम्भाग, चांचौड़ा को जिला
जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने चांचौड़ा को जिला बनाने के साथ-साथ गुना को संभाग बनाने का दावा किया। उन्होंने कहाकि योजना तैयार है, बस कांग्रेस की सरकार बनने की देर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0