जल जीवन मिशन योजना के तहत लोगों को जागरूक किया जाये :-जिलाधिकारी

Dec 16, 2024 - 18:53
Dec 16, 2024 - 18:53
 0  459
जल जीवन मिशन योजना के तहत लोगों को जागरूक किया जाये :-जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई)आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकायों में पेयज़ल पाईपलाइन के विस्तार के लिए कार्य योजना बनाई जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शनों की संख्या बढ़ाई जाये।जिला स्तरीय समिति में जल प्रबंधन से जुड़े लोगों को नामित कराया जाये। योजना के सम्बन्ध में व्यापक रूप से जागरूक किया जाये। परियोजना पूर्ण होने के उपरांत सड़कों की मरम्मत गुणवत्ता के साथ करायी जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण एके त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)