दिल्ली-अयोध्या-सीतामढ़ी पद यात्रा 25 फरवरी से : कृष्णानन्द झा

Dec 20, 2023 - 12:24
Dec 20, 2023 - 12:24
 0  2k
दिल्ली-अयोध्या-सीतामढ़ी पद यात्रा 25 फरवरी से : कृष्णानन्द झा

नई दिल्ली (आरएनआई) जनजागृति मंच की ओर से अगले वर्ष 25 फरवरी से दिल्ली- अयोध्या- सीतामढ़ी धाम तक पद यात्रा निकाली जायेगी। इस यात्रा के जरिये यह संदेश दिया जायेगा कि जो श्रद्धालु राम लाला के दर्शन के लिए अयोध्या जाय वे मां जानकी के दर्शन हेतु सीतामढ़ी एवं जनकपुर जरूर जाएँ।

यह घोषणा मंच के अध्यक्ष कृष्णानन्द झा ने पिछले दिनों  दिल्ली के पालम स्थित दादादेव ग्राउंड में सम्पन्न विद्यापति पर्व समारोह में की।उन्होंने कहा कि यह यात्रा लगभग 35 दिनों की होगी। 

समारोह में भाग लेने आये मैथिली भोजपुरी अकादमी के उपाध्यक्ष और दिल्ली में बुराडी के विधायक संजीव झा ने इस पदयात्रा आयोजन का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी ओर से इस यात्रा के लिए हरसंभव सहयोग दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सीतामढ़ी के पुनौराधाम ट्रस्ट के साथ तालमेल बनाते हुए पदयात्रा मार्ग के विभिन्न पडाव पर यात्रियों का स्वागत किया जायेगा। किराडी से विधायक ऋतुराज ने भी दिल्ली अयोध्या सीतामढ़ी पदयात्रा का स्वागत किया। 

द्वारका से विधायक विनय मिश्रा ने इस अवसर पर आह्वान किया कि पूर्वांचल के सभी लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है।पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने भी लोगों से आह्वान किया कि हमें एकजुट होने के साथ अपने घरों में मैथिली भाषा का प्रयोग बढाने की आवश्यकता है। 

समारोह में मिथिला पंचांग के प्रकाशन से जुड़े स्व.राम चन्द्र झा के पुत्र  एवं मैथिली भोजपुरी अकादमी के सचिव डा.अरुण कुमार झा भी सम्मिलित हुए। इस अवसर कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के आचार्य और गणितकर्ता डा वरुण कुमार झा को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

समारोह का आरंभ कवि सम्मेलन से हुआ,जिसमें निवेदिता झा, जयन्ती, रोमिशा झा,  मनीष बौआभाई और नीरज कुमार झा ने भाग लिया। दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिथिला के प्रख्यात कलाकार कुंज बिहारी मिश्र, डा. रंजना झा, विकास झा, माधव राय,  और विनोद साजन फोक डान्स ग्रुप के अलावा आमोद कुमार झा और खुशी प्रीति ने भी हिस्सा लिया।एल.एस।

उषा पाठक
वरिष्ठ पत्रकार।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211