प्रशांत मिश्रा सपा प्रबुद्ध सभा के हरदोई जिलाध्यक्ष मनोनीत 

Sep 11, 2023 - 17:50
Sep 11, 2023 - 18:52
 0  351
प्रशांत मिश्रा सपा प्रबुद्ध सभा के हरदोई जिलाध्यक्ष मनोनीत 

हरदोई (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 मनोज कुमार पाण्डेय की संस्तुति पर  हरदोई में प्रशांत मिश्रा को पुनः प्रबुद्ध सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

अपने मनोनयन पर  प्रशांत ने प्रतिक्रिया  देते हुये कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष डा0 मनोज कुमार पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों पर चलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करूँगा। साथ ही साथ मैं वीरेन्द्र सिंह बीरे यादव जिलाध्यक्ष हरदोई का भी आभार व्यक्त करता हूँ।

मनोनयन पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध सभा के पदाधिकारियों नें हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर पर  आदर्श दीपक मिश्रा,  अवनिकान्त बाजपेयी,  विमल मिश्रा, अमित बाजपेई देवेश मिश्रा, सोनू मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, रामनरायन मिश्रा, अतुल उपाध्याय, आलोक दीक्षित, विवेक पाण्डेय, अनुपम अग्निहोत्री, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अमितेश श्रीवास्तव आदि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)
211
211