विकास कार्यो में रोड़ा अटका रहे है जिपं अध्यक्ष: पूर्व विधायक ममता मीना

Jul 20, 2023 - 17:00
 0  1.7k

गुना। अपने निजी निवास पर पत्रकारो से रूबरू होते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पर आरोपो की बौछार लगा दी। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के है और पार्टी की बात मानते है, दावेदारी भी कर सकते थे।

लेकिन हम सभी ने पार्टी के मेंडेट मिलने से सर्व सम्मति से जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद को बनाया, उनको कांग्रेस के सदस्यों के भी वोट मिले,लेकिन वो सिर्फ कांग्रेस के सदस्यों के वार्डो में विकास कार्य कर रहे है,हमारे कार्यो में रोड़ा अटकाया जा रहा है, ऐसा नही होना चाहिए। परन्तु जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद वे समाज के हित की बात कर रहे है जबकि सर्व समाज के विकास की बात होनी चाहिए

पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत सदस्य ममता मीना के पति रिटायर पुलिस अधीक्षक ओर जिला पंचायत सदस्य रघुवीर मीना ने कहा कि यह पद के साथ पेशों का अहंकार आ जाता है इसमे उनका दोष नही है,उन्होंने इसको लेकर तुलसीदास का लिखा दोहा भी दोहराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0