वृन्दावन में पांटून पुल पर अनियंत्रित हुई बाइक, यमुना में गिरा युवक...हुई मौत

वृंदावन (आरएनआई) मांट से वृंदावन आ रहे युवक की बाइक का पांटून पुल पर संतुलन बिगड़ गया और वह यमुना नदी में गिर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर परिजन और पुलिस दोनों ही पहुंच गए थे। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव ले गए हैं।
जानकारी के अनुसार मिरताना गांव निवासी 25 वर्षीय विष्णु पुत्र शिवराम सिंह मांट से वृंदावन आ रहा था। वह पांटून पुल से अचानक यमुना नदी में गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शोक में डूबे हालात में शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने गांव ले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे जिससे यह हादसा हुआ।
जानकारों द्वारा बताया गया कि मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव मिर्तना निवासी विष्णु अपने पिता के साथ दूध की सप्लाई करने जा रहा था दोनों अलग अलग मोटरसाइकिल पर थे जैसे वृन्दावन पुल पर पहुंचे तभी विष्णु ने बाइक रोक कर यमुना में दूध चढ़ाने के लिए रुका इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और यमुना में जा गिरा , पुत्र को गिरता देख पिता ने शोर मचाना शुरू कर दिया मौके पर मौजूद नाविक बचाने के लिए दौड़ पड़े ।
पुलिस को सूचना मिलते ही रंग जी चौकी प्रभारी कृपाल सिंह भी पहुंच गए पुलिस ने गोताखोरों के साथ मिल कर विष्णु की तलाश यमुना में कर दी बड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने विष्णु की लाश को यमुना से निकाला जिसे वृन्दावन के सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया जिसे डाक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। मृतक के भाई द्वारा बताया गया विष्णु के पिता प्रतिदिन दूध देने के लिए वृन्दावन आते है आज एकादशी होने के कारण दूध ज्यादा था इस लिए वो विष्णु को अपने साथ लेकर आए इसी दौरान यह हादसा हो गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






