जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शासी निकाय की बैठक

Apr 23, 2025 - 20:01
Apr 23, 2025 - 20:02
 0  135
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शासी निकाय की बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के शासी निकाय की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं। लापरवाह व संदिग्ध निष्ठा वाली आशाओं की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाये। अच्छा कार्य करने वाली आशाओं को प्रोत्साहित किया जाये। 100 शैय्या अस्पताल में प्रसव की संख्या बढ़ाई जाये। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को होने वाले भुगतान में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। आभा आईडी बनाने के कार्य में तेजी लायी जाये। नियमित टीकाकरण की प्रगति बढ़ाई जाये। लोगों को टीकाकरण के सम्बन्ध में जागरूक किया जाये। डिप्थीरिया के मामलों में कमी लाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। पिछले तीन वर्षों के आकड़ों का विश्लेषण किया जाये। आयुष विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विद्युत संयोजन सुनिश्चित किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)