नगरपालिका चुनाव से चला गुना का हाई वोल्टेज ड्रामा

Aug 27, 2023 - 15:32
Aug 27, 2023 - 15:32
 0  513
नगरपालिका चुनाव से चला गुना का हाई वोल्टेज ड्रामा

गुना। (आरएनआई) नगरपालिका चुनाव से चला गुना का हाई वोल्टेज ड्रामा 1 साल में हुआ समाप्त। गुना की नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित 6 पार्षदों ने बीजेपी में वापसी की है।भाजपा पार्टी के उम्मीदवार के विरोध में चुनाव लड़कर बगावत करने वाली अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने 2023 विधानसभा चुनाव से पहले घर वापसी की है।
वता दे कि वे लंबे समय से ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के संपर्क में थीं, जिसके बाद उन्होंने दोबारा बीजेपी ज्वाइन की है।बीजेपी में वापसी करने वालों में सविता अरविंद गुप्ता वार्ड 2, धरम सोनी वार्ड 14, बबीता साहू वार्ड 3, कैलाश धाकड़ वार्ड 18, सुमन लोधा वार्ड 9, दिनेश शर्मा वार्ड 9 शामिल है।
पार्टी से बगावत कर जीता था चुनाव, जिसके वाद नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर सविता अरविंद गुप्ता को बीजेपी ने 6 वर्षों के लिए निष्कासित  कर दिया था।
निकाय चुनाव के दौरान सविता अरविंद गुप्ता ने पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सुनीता रविन्द्र रघुवंशी के खिलाफ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था।सविता को बीजेपी के पार्षदों  द्वारा क्रॉस वोटिंग करके चुनाव जिताया गया था।
सविता अरविंद गुप्ता ने कांग्रेस की रश्मि शर्मा को चुनाव हराया और अध्यक्ष बनीं थीं,पार्टी के खिलाफ बगावत करने के कारण बीजेपी ने नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता , उपाध्यक्ष धरम सोनी समेत 6 पार्षदों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पंचायत मंत्री सिसोदिया से करीब संबंध,सविता गुप्ता के पति अरविंद गुप्ता अपनी पत्नी के प्रतिनिधि हैं. अरविंद गुप्ता पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के करीबी हैं। पिछले 8 महीनों से पंचायत मंत्री भी सविता गुप्ता की घर वापसी के लिए प्रयासरत थे।
इसलिए की थी पार्टी से बगावत,सविता अरविंद गुप्ता ने बताया कि उन्होंने परिस्थितियों के अनुसार चुनाव लड़ा था।
यदि वे चुनाव नहीं लड़ती तो अध्यक्ष पद पर कांग्रेस काबिज हो जाती, बीजेपी का प्रत्याशी तीसरे स्थान पर पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और हितानंद शर्मा के संपर्क में थीं।
सविता अरविंद गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के आशीर्वाद से पार्टी में वापसी हो पाई है, हम सभी लोग परिवार में लौटकर खुश हैं।शहर के विकास में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं रहेगा।
विधानसभा चुनाव के पूर्व अध्यक्ष सहित 6 पार्षदों की वापिसी से भाजपा अध्यक्ष काफी खुश है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0