निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाये: डीएम

Mar 14, 2024 - 15:10
Mar 14, 2024 - 15:12
 0  972
निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाये: डीएम

हरदोई (आरएनआई) आज कलक्ट्रेट परिसर के नये सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में प्रथम बैठक के रूप में उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाये। उद्योगों को आवश्यक एनओसी ससमय जारी की जाएं। सभागार में जिलाधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गयी। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर उद्योग विभाग की मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)