ब्रज की राज को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए डीपीआरओ ने जैंत में किया बैठक का आयोजन

May 9, 2025 - 22:14
May 9, 2025 - 22:15
 0  135
ब्रज की राज को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए डीपीआरओ ने जैंत में किया बैठक का आयोजन

जैंत (आरएनआई) प्लास्टिक मुक्त ब्रज की रज अभियान के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी ने उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम जैंत में बैठक का आयोजन कर प्लास्टिक के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। जिला पंचायत अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि यह एक साफ-सफाई का ही अभियान है और यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि अपने गांव को, अपने वार्ड को और अपने घर को प्लास्टिक कचरा मुक्त रखा जाए।

ब्रज की रज को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए उन्होंने विस्तार से समझाया और ग्रामीणों से संवाद कर मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक में बताया गया कि हर घर बोरी अभियान चलाकर प्रत्येक घर से प्लास्टिक का कचरा एकत्रित किया जाएगा और रोस्टर के आधार पर सफाई कर्मचारी घर से लेकर जाएंगे। 

बैठक की समाप्ति पर उपस्थित ग्रामीणों, राशन डीलर, आशा, आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह आदि की महिलाओं ने बृज को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए पंचायत सहायक मोनिका ने शपथ दिलाई ।

बैठक में जिला पंचायत अधिकारी धनंजय जायसवाल, सहायक विकास अधिकारी लतेश शर्मा, पंचायत सचिव लवी बंसल, ग्राम प्रधान ममता देवी, प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी विनोद कुमार वर्मा, बीएमएम विनीत कुमार, आरती कुमारी, प्रधानाचार्य अनीता राठौर, पंचायत सदस्य ओमप्रकाश पेंटर, रूप किशोर सागर, सुभाष राणा, बांकेलाल मिस्त्री, रोहित कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, सोरन सिंह, सरदार अजीत सिंह आदि उपस्थित थे। 

फ्लाईओवर ब्रिज के लिए दिया ज्ञापन और कहा वह अटल हैं अपनी प्रतिज्ञा पर 
ग्राम पंचायत सभागार में आयोजित प्लास्टिक मुक्त ब्रज रज बैठक के दौरान वरिष्ठ पत्रकार  एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रप्रकाश बृजवासी ने यूपी के बेस्ट टूरिज्म विलेज जैंत में फ्लाईओवर ब्रिज के लिए डीपीआरओ को ज्ञापन दिया और कहा कि सड़कों का जाल बिछाया जा सकता है, रिंगरोड, बाईपास बनाए जा सकते हैं तो यहां फ्लाईओवर ब्रिज क्यों नहीं बन सकता? वह अपने भीष्म प्रतिज्ञा पर अटल हैं, अंतिम सांस तक इसके लिए संघर्ष करेंगे। यदि सरकार की नींद नहीं खुली तो आने वाले स्वतंत्रता दिवस को वह बलिदान होने से भी नहीं चुकेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0