हरदोई में हुआ भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत 25 घायल

Feb 9, 2024 - 21:35
Feb 9, 2024 - 21:37
 0  9k

हरदोई (आरएनआई) जिले की कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्राली के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में ,2लोगों की मौत हो गयी है जबकि25लोग घायल हुए हैं। घायलों का हरदोई के मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज में डीएम एसपी मौजूद हैं। घटना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने बताया कि बेनीगंज थाना क्षेत्र के गांव शुक्लापुर के पास यह हादसा हुआ है। सभी लोग नैमिषारण से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सभी लोग वघौली थाना क्षेत्र के विरागीखेडा के निवासी  हैं। घटना में दो लोगों की मौत हुई है जबकि 25लोग घायल हैं।सभी का इलाज कराया जा रहा है।घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना का कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)