करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ पर टेका मत्था

Nov 3, 2023 - 11:00
Nov 3, 2023 - 11:00
 0  351
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ पर टेका मत्था

कादीपुर, सुलतानपुर (आरएनआई) करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर में पहुंच कर अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ के पूज्य पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा के संरक्षण में अघोराचार्य बाबा सत्यनाथ का दर्शन पूजन किया। अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा ने कहा कि आदिगंगा गोमती के पावन तट पर श्मसान भूमि पर स्थित नव नाथों में एक नाथ बाबा सत्यनाथ की पावन साधना स्थली है।इस स्थान अघोर परम्परा का प्रमुख स्थान है।इस स्थल पर मनवांछित फल प्राप्त होते हैं। इसीलिए यह स्थान अपने आप में अद्भुत और अद्वितीय है। अघोराचार्य बाबा सत्यनाथ के दर्शनोपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत भगवान दत्तात्रेय धूना, श्मसान काली व माता हिंगलाज भवानी का भी दर्शन किया।
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत ने कहा कि शैव संप्रदाय के अघोर परम्परा का देश के राजपूतों पर सदैव विशेष कृपा रही। पूज्य गुरुदेव कपाली बाबा ने जो इस वीरान स्थल पर ज्योति जलाई है यही ज्योति आने वाले समय में राष्ट्र रक्षा धर्म रक्षा में सहायक होगी। इस अवसर पर मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत का अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहयोगी राकेश सिंह,सत्य नारायण सिंह, संगीता सिंह,पूर्व प्रधान शिव भूषण सिंह, विजय गिरी,नीरज मिश्रा, प्रभाकर सिंह, नन्हे सिंह अजीत राय,अरविन्द सिंह, देवी प्रसाद सिंह, टिंकू सिंह,शेष नारायण तिवारी सुधीर उपाध्याय,रिया उपाध्याय,राधा कुशवाहा, सरोज, सोनी,पाल जी, प्रदीप जायसवाल, अनुराग सिंह अंकुश पाठक, श्याम चन्द्र श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0