जिलाधिकारी ने टाउनहॉल, अजीजगंज स्थित बने आश्रय स्थलों (शेल्टर होम) का  किया निरीक्षण

Dec 7, 2023 - 17:42
Dec 7, 2023 - 17:42
 0  297
जिलाधिकारी ने टाउनहॉल, अजीजगंज स्थित बने आश्रय स्थलों (शेल्टर होम) का  किया निरीक्षण

शाहजहांपुर, (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने टाउनहाल स्थित आश्रय स्थल(शेल्टर होम) तथा अजीजगंज स्थित 50 व्यक्तियों की क्षमता वाले आश्रय गृह का निरीक्षण किया। सर्दी के मौसम में बेसहारा लोगो को रात्री के समय ठहरने हेतु किसी प्रकार की असुविधा न हो, जिस हेतु बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने जनपद के आश्रय स्थलों को निरीक्षण कर अवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने टाउनहाल स्थित आश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान गद्दे बदलवाने तथा रजाई, कम्बल इत्यादि की व्यवस्था करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आश्रय स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त रखी जाये। प्रतिदिन रात्री की समय अलाव का प्रबन्ध भी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने आश्रय स्थल के मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग कराये जाने के निर्देश नगर आयुक्त को दिये। उन्होने आश्रय स्थल में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पानी आदि का समुचित प्रबन्धत करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने अजीजगंज स्थित आश्रय गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त पायी गयी। उन्होने अजीजगंज आश्रय गृह में पुरूष कक्ष 8 शय्या, महिला कक्ष 8 शय्या, परिवार कक्ष 3 शय्या, बच्चों का कक्ष आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आश्रय स्थल में सफाई व्यवस्था, पौधारोपण, रंगाई-पुताई, आदि प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी रजिस्टर आवश्यक रूप से मेंटन रहें।  इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा,अपर नगर आयुक्त श्री एस के सिंह आदि मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow