राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़े बदलाव, शाजापुर की बड़ी बैठक में कई अहम फैसले

Dec 10, 2023 - 20:48
Dec 10, 2023 - 20:50
 0  972

शाजापुर, (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शाजापुर में संपन्न हो गई। बैठक में जो अहम फैसले लिए गए उसके मुताबिक

डॉ प्रकाश शास्त्री अगले 3 वर्ष के लिए पुनः मालवा प्रांत के संघ चालक होंगे। उन्हें निर्विरोध चुना गया है। डॉक्टर शास्त्री वर्तमान में भी प्रांत के संघचालक हैं।

डॉ मुकेश मोढ जो अभी तक मालवा प्रांत के सह संपर्क प्रमुख की भूमिका में थे ,अब इंदौर विभाग के संघ चालक होंगे। यह निर्वाचन भी निर्विरोध हुआ है।

इंदौर विभाग के वर्तमान संघ चालक श्री शैलेंद्र महाजन को अब मालवा प्रांत का सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख बनाया गया है।

-श्री विनय पिंगले जो अभी इंदौर विभाग के संपर्क प्रमुख का दायित्व संभाल रहे थे, को अब मालवा प्रांत का सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है।

-श्री श्रीनाथ गुप्ता जो अभी प्रांत सह संपर्क प्रमुख की भूमिका में थे, उन्हें अब मालवा प्रांत का सह कार्यवाह बनाया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211