सुनीता केजरीवाल ने किया रोड शो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने  पूर्वी दिल्ली के कोंडली में एक रोड शो किया। उन्होंने दिल्ली के लोगों से तानाशाही के खिलाफ वोट करने की अपील की है। 

Apr 27, 2024 - 18:23
 0  2.2k
सुनीता केजरीवाल ने किया रोड शो

नई दिल्ली (आरएनआई) लोकसभा चुनाव को लेकर राजनेता प्रचार के लिए मैदान में उतरे हुए हैं। दिल्ली में भी प्रचार जोरों पर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली में मेगा रोड शो निकाला। जिसके बाद उनकी राजनीति में एंट्री हो गई है। यह उनका पहला रोड शो है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली से आप के लोकसभा उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में कोंडली इलाके में रोड शो किया। मिली जानकारी के मुताबिक, कोंडली इलाके में रोड शो से पहले आई लव केजरीवाल और जेल का जवाब वोट से के पोस्टर लगाए गए हैं।

सुनीता केजरीवाल ने रोड शो के दौरान कहा कि ये देश तानाशाही की ओर जा रहा है। इस देश को बचा लीजिए। 25 मई को वोटिंग का दिन है। आप लोग वोट देने जाएंगे। उस दिन तानाशाही के खिलाफ वोट दें। जय हिंद.. उन्होंने जेल का जवाब वोट से का नारा भी लगाया।

मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि वे पहली बार आप के चुनावी कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही हैं। अभी तक ऐसे कार्यक्रम के प्रमुख मुख्यमंत्री केजरीवाल हुआ करते थे। उनके जेल जाने के बाद इस कमी को दूर करने के लिए सुनीता चुनावी मैदान में हैं।

सुनीता केजरीवाल के रोड शो से पहले दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज से शुरुआत हो रही है। हम लोग रोड शो के जरिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मैसेज जनता तक पहुंचाएंगे। 

रविवार को पश्चिमी दिल्ली में जनता से केजरीवाल के लिए समर्थन मांगेगी। वे दिल्ली के अलावा पंजाब, गुजरात और हरियाणा में भी आप प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में भाजपा के लिए अलग माहौल बन गया है। लोग पूछ रहे हैं कि मुख्यमंत्री को क्यों गिरफ्तार किया गया। हर कोई इस गिरफ्तारी के खिलाफ है। दिल्ली-पंजाब की जनता केजरीवाल के साथ खड़ी है।

आतिशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने ईडी की मदद से मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा ने चुनाव में हार के डर के कारण ये कार्रवाई की। भाजपा नहीं चाहती थी कि केजरीवाल चुनावी मैदान में उतरें, लेकिन मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद भाजपा को नुकसान हुआ है। दिल्ली-पंजाब के साथ दूसरे हिस्सों में जनता मुख्यमंत्री के समर्थन में आई है।

रोड शो के दौरान सुनीता के साथ स्थानीय विधायक भी प्रचार करेंगे। रोड शो जिस विधानसभा क्षेत्र से निकलेगा, उसमें स्थानीय विधायक सहित अन्य नेता शामिल होंगे। रोड शो के माध्यम से पार्टी जनता के सामने अपनी बात रखेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.