कुशवाह शिविर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का किया गया भव्य स्वागत

Sep 27, 2023 - 21:12
 0  162
कुशवाह शिविर में उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्या  का किया गया भव्य स्वागत

हाथरस :- उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद हाथरस भ्रमण के लिये आये थे, साथ ही वे उसके मेला श्री दाऊजी महाराज व रेवती मैया के दर्शन करने के लिये पहुंचे। वहीं पर श्री कुशवाह क्षत्रिय शिविर में आगमन हुआ। जिसमें कुशवाह क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष श्री टेकपाल कुशवाह द्वारा माननीय उपमुख्यमंत्री जी को मार्ल्यापण व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही शिविर में चल रही प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साहवर्धन कर शुभकामनाऐं दी गयी। श्री मौर्या जी द्वारा समाज के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श किया गया एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष को बधाई दी कहा कि बहुत ही भव्य तरीके से कुशवाह शिविर को सजाया गया है। माननीय श्री केशव प्रसाद मौर्या उपमुख्यमंत्री द्वारा कुशवाह क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष को धन्यवाद दिया गया। साथ ही कहा कि ऐसे प्रोग्राम समय-समय पर होने चाहिए। अध्यक्ष श्री टेकपाल कुशवाह द्वारा माननीय उपमुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया कि वह अपने कीमती समय में से भी हमारे समाज के व्यक्तियों के लिये समय निकालकर आये। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से श्री टेकपाल कुशवाह अध्यक्ष, श्री पीपी सिंह कुशवाह, श्री मूलचन्द्र कुशवाह, श्री प्रेम सिंह कुशवाह,अनिल कुशवाहा,श्री हर्षकान्त कुशवाह, श्री सतेन्द्र कुशवाह, श्री रजनेश कुशवाह, श्री लाल बहादुर कुशवाह, श्री वीर बहादुर कुशवाह, डॉ0 रामू कुशवाह, श्री प्रकाश चन्द्र कुशवाह, श्री शेखर कुशवाह, आनंद कुशवाहा,सुनील कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी कुशवाह क्षत्रिय संघ के मीडिया प्रभारी अमित कुशवाह द्वारा दी गयी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211