मराठा आरक्षण का समर्थन करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : देवेंद्र फडणवीस

डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज की गई मामले की समीक्षा करेगी और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने कुछ पुलिस अधिकारियों को अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया था और बाद में उनका जिले के बाहर ट्रांसफर किया गया।

Dec 8, 2023 - 14:37
 0  270
मराठा आरक्षण का समर्थन करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई, (आरएनआई) महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में जालना में मराठा आरक्षण का समर्थन करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने की मांग पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जालना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बहुत ही कम बल का प्रयोग किया था। फडणवीस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान 79 पुलिसकर्मी और 50 लोग घायल हुए थे। 

राज्य सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज की गई मामले की समीक्षा करने के बाद उचित कार्रवाई करेगी। सरकार ने कुछ पुलिस अधिकारियों को अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया था और बाद में उनका जिले के बाहर ट्रांसफर किया गया।

कार्यकर्ता मनोज जरांगे अपने गृहनगर जालना जिले के अंतरवाली सारती गांव में अगस्त में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे थे। एक सितंबर को प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को जरांगे को अस्पताल ले जाने से रोक दिया, जिसके बाद यह आंदोलन हिंसक हो गया। पुलिस ने इस मौके पर 360 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फडणवीस ने बताया कि इस हिंसा में 79 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। बता दें कि जरांगे ने राज्य सरकार को मराठा आरक्षण की मांग को पूरा करने के लिए 24 दिसंबर तक की समयसीमा तय की है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211