अभिनेता और DMDK के संस्थापक कैप्टन विजयकांत का निधन

विजयकांत के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा।

Dec 28, 2023 - 10:38
 0  1.8k
अभिनेता और DMDK के संस्थापक कैप्टन विजयकांत का निधन

चेन्नई (आरएनआई) तमिलनाडु में देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) के प्रमुख कैप्टन विजयकांत का गुरुवार को चेन्नई में निधन हो गया। वे हाल ही में कोरोना की चपेट में आ गए थे। अभिनेता और राजनेता की कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पार्टी ने बयान जारी कर बताया था कि सांस लेने में तकलीफ के कारण विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

विजयकांत को 20 नवंबर को एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, विजयकांत को निमोनिया की याकायत के बाद भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। मेडिकल स्टाफ के प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया।

इससे पहले इसी महीने वे अस्पताल से घर लौटे थे। विजयकांत का सांस की बीमारी का इलाज चल रहा था। वे काफी लंबे समय से इससे पीड़ित थे। ऐसे में कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था। 71 साल के विजयकांत फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।

विजयकांत के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री एमके स्टैलेन चेन्नई में डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत के आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ विजयकांत को अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

विजयकांत की फिल्मी करियर भी जबरदस्त था। उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने करीब 154 फिल्मों में अभिनय किया है। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और उन्होंने डीएमडीके की स्थापना की। वे विरुधाचलम और ऋषिवंडियम विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211