गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में "ताल दरबार" दर्ज

Dec 25, 2023 - 22:00
Dec 25, 2023 - 22:01
 0  1.3k
गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में "ताल दरबार" दर्ज

ग्वालियर (आरएनआई) संस्कृति और विरासत की दिव्य नगरी ग्वालियर में संगीत सम्राट तानसेन की स्मृति में 'तानसेन समारोह' का आयोजन अद्भुत और अलौकिक है। 

आज के दिव्‍य समारोह में “ताल दरबार” कार्यक्रम के अंतर्गत एक साथ 1500 तबला वादकों की प्रस्तुति ने मन को मोहने के साथ ही एक नया विश्‍व कीर्तिमान बनाया है। 

यह ऐतिहासिक क्षण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज होने पर मैं सभी कलाकारों का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन कर उन्‍हें बधाई देता हूं:   
मुख्यमंत्री मोहन यादव।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0