गुना में पारिवारिक विवाद बनी त्रासदी: पति ने खुद को चाकू मारा, डायल-100 की तत्परता से बची जान

May 24, 2025 - 22:29
May 24, 2025 - 22:34
 0  864
गुना में पारिवारिक विवाद बनी त्रासदी: पति ने खुद को चाकू मारा, डायल-100 की तत्परता से बची जान

गुना (आरएनआई) गुना शहर के थाना केंट क्षेत्र में बीती रात एक पारिवारिक विवाद ने अचानक दर्दनाक मोड़ ले लिया, जब एक व्यक्ति ने स्वयं को चाकू मारकर घायल कर लिया। गनीमत रही कि मौके पर डायल-/100 के सतर्क जवानों ने समय रहते हस्तक्षेप किया और घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।

डायल-112/100 कंट्रोल रूम को रात 8:13 बजे मिली कॉल
राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल को सूचना मिली कि थाना केंट क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच गंभीर विवाद हो रहा है और तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही डायल-112/100 वाहन को मौके के लिए रवाना किया गया।

तत्काल कार्रवाई, घायल को पहुँचाया अस्पताल
कुछ ही मिनटों में आरक्षक मनीष ग्वाल और पायलट वसीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि विवाद इतना बढ़ चुका था कि पति ने खुद को चाकू से घायल कर लिया था। बिना देर किए जवानों ने उसे परिजनों के साथ एफआरव्ही वाहन से लेकर जिला चिकित्सालय गुना में भर्ती कराया, जहां अब उसका उपचार चल रहा है।

संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल बनी डायल-112/100 टीम
इस पूरे घटनाक्रम में डायल-112/100 की तत्काल प्रतिक्रिया, संवेदनशीलता और मनोवैज्ञानिक सूझबूझ ने एक जान को बचा लिया।

 ऐसी ज़िम्मेदार और तत्पर पुलिस सेवा ही समाज में भरोसा जगाती है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0