29 सीमाएं सील, 7-8 KM लंबा जाम

Feb 13, 2024 - 20:13
 0  1.5k
29 सीमाएं सील, 7-8 KM लंबा जाम

नई दिल्ली (आरएनआई) किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई। सुरक्षा बढ़ाने व जगह-जगह पिकेट चेकिंग से जबरदस्त जाम लग गया। इस जाम से दिल्ली व एनसीआर के लोग कराह उठे। कई मार्गों पर सात से आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दिल्ली व एनसीआर में मंगलवार को एक ही ऐसा मार्ग नहीं दिखा जहां जाम नहीं था। लोग तीन से चार घंटे जाम में फंसे रहे। इस ट्रैफिक जाम के आगे दिल्ली यातायात पुलिसकर्मी व अधिकारी बेबस नजर आए। दिल्ली यातायात पुलिस की हेल्पलाइन की घंटियां दिनभर घनघनाती रहीं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के जरिए लोगों को जाम के बारे में बताती रही। मगर वाहन चालक जहां जाते वहीं वहीं जाम मिलता था।

किसानों के दिल्ली चलो मार्च की वजह से दिल्ली पुलिस ने सोमवार-मंगलवार रात से ही दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी थीं। सिंघु, टिकरी व गाजीपुर बॉर्डर मुख्य बॉर्डर हैं जहां से किसानों के दिल्ली में प्रवेश की संभावना है। ऐसे में सिंघु बॉर्डर व टीकरी बॉर्डर को जर्सी बैरियर व लोहे की पिकेट बेल्डिंग कर सील कर दिया गया था। इससे दोनों ही तरफ का ट्रैफिक बंद हो गया था। गाजीपुर बॉर्डर पर नीचे के मार्गों को बंद कर दिया गया था। फ्लाईओवर से ट्रैफिक को आने-जाने दिया जा रहा था। वाहनों के आने-जाने के लिकए एक-एक लाइन खोली हुई। इससे दोनों तरफ सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। यहां पर वाहनों की सात से आठ किलोमीटर लाइन लग गई थी।

सिंघु व टिकरी बॉर्डर के बंद होने से ट्रैफिक को परिवर्तित किया गया। इससे जाम बढ़ता चला गया। दिल्ली की सभी सीमाओं का यहीं हाल था। दिल्ली की सीमाओं पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे। हालत ये हो गए थे कि ठंडी के इस मौसम में जाम में फंसे लोगों के पसीने छूट रहे थे।

किसानों ने दिल्ली कूच कर संसद भवन व जंतर-मंतर पर प्रर्दशन करने की घोषणा के बाद नई दिल्ली जिले की सभी 29 सीमाएं मंगलवार सुबह ही सील कर दी गई थीं। इन सीमाओं से नई दिल्ली जिले से सटे जिलों की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से पिकेट लगाकर चेकिंग की जा रही थी। इस कारण नई दिल्ली में प्रवेश करने वाले मार्गों या नई दिल्ली जिले की सीमाओं पर सुबह ही वाहनों की लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। दोपहर तक वाहनों की तीन से चार किलोमीटर लंबा जाम लग रहा था।

नई दिल्ली जगह-जगह पिकेट लगाकर चेकिंग की जा रही थी। इस कारण भी लुटियन की दिल्ली जाम से कहराती रही। नई दिल्ली में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। दिल्ली पुलिस ने कुछ मार्गो को पूरी तरह बंद किया हुआ था। इससे भी कई इलाकों में जाम लग रहा था।

किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर हरियाणा के इस जिले को राष्ट्रीय राजधानी से जोडऩे वाले सिंघु बॉर्डर को सोनीपत पुलिस एवं दिल्ली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सील कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और दिल्ली व सोनीपत दोनों ही तरफ से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रियों को सूचित किया गया कि सिंघू बॉर्डर दिल्ली-हरियाणा व टिकरी बॉर्डर के आसपास डायवर्जन रहेगा। सिंघु बॉर्डर पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात प्रतिबंध और बदलाव लागू कर दिए गए हैं।

किसानों के दिल्ली चलो विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर यातायात बाधित है। यहां पर लोग घंटों से जाम में फंसे हैं। ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211