पुष्पांजलि वृंदावन में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन (आरएनआई) पुष्पांजलि, फेस-1 में ऑपरेशन जागृति फेस-4 के अंतर्गत ऑपरेशन जागृति के बिंदु महिलाओं को साइबर क्राइम के खतरों के प्रति जागृत करना, एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स, नशा मुक्ति के संबंध में जागृत किया गया।साथ ही अंजान लिंक क्लिक न करने और अपना OTP किसी के साथ साझा न करने की जानकारी दी गई।
पुलिस प्रशासन की ओर से एंटी रोमियो स्क्वायड की जिला प्रभारी एस.आई. अलका रानी ने महिलाओं, बच्चियों व समस्त क्षेत्र वासियों के प्रिवेंशन ऑफ़ सीक्वेंस हारासमेंट के बारे में एवं मिशन शक्ति नारी सुरक्षा तथा नारी सम्मान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए समस्त कानून एक्ट और सहायता हेल्पलाइन के बारे में बताया। इसके अलावा सभी अपराधों, साइबर फ्रॉड और मोबाइल लिंक के द्वारा होने वाले अपराधों से बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर साध्वी मीरा शास्त्री , कृष्णानंद गिरी, एस.आई. कुलवीर सिंह, एस.आई. संगीता चौधरी, कांस्टेबल अनुज प्रताप, कांस्टेबल अनामिका, कांस्टेबल रिंकी आदि की उपस्थिति विशेष रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






