शासन-प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण हेतु है प्रतिबद्ध

Oct 7, 2023 - 17:42
Oct 7, 2023 - 17:42
 0  324
शासन-प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण हेतु है प्रतिबद्ध

हाथरस ,पुलिस अधीक्षक श्री देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान तथा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे #मिशन शक्ति के विशेष अभियान “शक्ति दीदी" के तहत आज दिनांक 07.10.2023 को थाना प्रभारी महिला थाना श्रीमती निशा रानी द्वारा श्री अक्रूर इंटर कॉलेज, हाथरस गेट व निरीक्षक अपराध थाना सासनी श्री ऋषिपाल सिंह द्वारा कन्या इंटर कॉलेज, सासनी में एवं जनपद के अन्य थानों की महिला बीट आरक्षियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया । तथा सभी को साइबर अपराध एवं उससे बचाव के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी । इसी क्रम में उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पडने पर सम्बन्धित थाना एण्टी रोमियों टीम व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए । छात्राओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया । साथ ही सभी छात्राओं को अवगत कराया गया कि थानो में महिलाओ की सुरक्षा सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिलाकर्मी द्वारा महिलाओ की शिकायत सुनी जाती है । इसके साथ ही मौजूद छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के पैम्फलेट्स वितरित कर यू0पी0 पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बर तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211