हरदोई में हत्या कर बोरे में बंद कर सडक किनारे फेंका महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Mar 30, 2024 - 16:25
Mar 30, 2024 - 16:25
 0  2.7k

हरदोई (आरएनआई )साडी थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे बंद पड़े बोरे में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह साण्डी थाने के भैरमपुर गांव में सड़क के किनारे लालता के खेत में एक बोरा पड़ा हुआ देखा गया,उसी के पास एक बैग भी पड़ा हुआ था। लोगों ने बोरे से बदबू आने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहां पहुंची पुलिस ने बोरा खुलवाया तो उसमे एक युवती का शव निकला। बोरे से शव निकलता देख हर कोई घबरा गया। साड़ी पहने युवती के दोनों हाथ कपड़े से बंधे हुए थे। उसके सिर मे गहरी चोट भी थी। युवती की शिनाख्त उसके पास से मिले आधार कार्ड से की गई है। 21 वर्षीय युवती का नाम सुनैना पत्नी आकाश निवासी मलौथा हरपालपुर बताया गया है। उसका मायका सुरसा थाने के कमरौली में है। पुलिस के मुताबिक सुनैना शुक्रवार की शाम को ससुराल जाने के लिए मायके से निकली थी। एएसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि मृतका स्वयं मायके आती जाती थी। ससुराल में संबंध  बहुत अच्छे नहीं थे। फिलहाल पुलिस ससुराल समेत अन्य बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)