आमजनमानस की जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु 15 जून को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

Jun 12, 2024 - 19:03
Jun 12, 2024 - 19:03
 0  2.6k
आमजनमानस की जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु 15 जून को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

हरदोई( आरएनआई )आचार संहिता खत्म होते ही आम जनमानस की जन समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर लागू किया गया है जिस क्रम में सण्डीला तहसील में 15 जून दिन शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा। जिसमें आमजनमानस स्वयं जनसमस्याओं के निराकरण हेतु आलाधिकारियों को अवगत करा सकते हैं। शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। शिकायतकर्ता को पावती रसीद दी जाती है जिस नम्बर से वह शिकायत के निस्तारण की अपडेट ले सकते हैं। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु कैम्प भी लगेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिले के आलाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)