जनता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड के परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता पाकर लहराया परचम

Apr 21, 2024 - 18:55
Apr 21, 2024 - 18:56
 0  6.9k
जनता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड के परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता पाकर लहराया परचम

कछौना/हरदोई (आरएनआई ) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान जनता इंटर कॉलेज कछौना में छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय का परचम लहराया। उनके भविष्य के उड़ान को पंख मिल गए। छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित हैं।

इंटरमीडिएट की छात्रा काजल पुत्री लवकुश ने 500 में 461 अंक पाकर 92.1 प्रतिशत अंक हासिल किये। छात्र अतुल पटेल पुत्र राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने 500 में 433 अंक पाकर 86.6% अंक हासिल किये। छात्रा महिमा गौतम पुत्री लालता प्रसाद ने 77.21% अंक हासिल किए।

हाईस्कूल में प्रीति पुत्री तुलसीराम ने 600 में 500 अंक पाकर 92.16% अंक हासिल किये। छात्रा रानी पाल ने 89.33 प्रतिशत अंक हासिल किये। छात्र अंकुर चौरसिया पुत्र सर्वेश कुमार ने 83.67 प्रतिशत अंक हासिल किये। छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय की प्रबंधक रेखा अग्रवाल व प्रधानाचार्या शिवानी शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छात्र-छात्राओं ने बताया कि वह भविष्य में विभिन्न क्षेत्र जैसे शिक्षक, डॉक्टर इंजीनियर, व्यवसायी, वैज्ञानिक क्षेत्र में जाकर देश को मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करेंगे।


Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)