विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा व सरकारी कार्यालयों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण की रक्षा का किया संकल्प

Jun 5, 2024 - 18:23
Jun 5, 2024 - 18:24
 0  864
विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा व सरकारी कार्यालयों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण की रक्षा का किया संकल्प

कछौना(हरदोई)( आरएनआई )विश्व पर्यावरण दिवस पर वन रेंज कछौना सहित नगर पंचायत कछौना व सामाजिक संगठनों ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।

कछौना से वन रेंज कछौना कंजी कुटीर कामीपुर परिसर में ग्राम प्रधान सुशीला देवी व सर्प मित्र ने वृक्षारोपण किया। ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल कागजों पर ना हो, इसे हम सभी वृक्षों को लगाने के साथ उचित देखभाल करनी चाहिए। समय रहते हम सभी जागरूक नहीं हुए तो भविष्य में भयावह स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

वनकर्मी सुशील कुमार ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने की प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पौधों को ज्यादा से ज्यादा लगाएं और उनकी उचित देखभाल अवश्य करें। नदी व नाला को प्रदूषित होने से बचाए। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग ना करें। जल को अनावश्यक बर्बाद ना करें।

सर्प मित्र कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि यह पृथ्वी सभी की है। जीव-जंतु, कीड़े मकोड़े, पशु-पक्षी सभी को जीने का अधिकार है। किसी भी जीव-जंतु को डर व अपने लाभ के लिए हत्या नहीं करनी चाहिए। सर्प की भी हमारे पर्यावरण के लिए अहम भूमिका है। थोड़ी सावधानी व जागरूकता से सर्प का जीवन बचाया जा सकता है।

कुलदीप श्रीवास्तव लगातार कई वर्षों से लोगों को सर्प के बारे में जागरूक कर रहे हैं। सर्प के प्रति अनावश्यक डर निकाल रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर सर्प को रेस्क्यू करके उसे उचित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। इस अवसर पर वनकर्मी मौजूद रहे।

क्षेत्र के युवा पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया तक केवल शुभकामनाएं न दें, बल्कि हकीकत में एक पौधा रोपित कर उसका उचित संरक्षण कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो अपलोड करें जिससे आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण विरासत में दे सकें। सामाजिक संगठन कछौना पर्यावरण की रक्षा हेतु मुहिम चला रही है। सामाजिक संगठन के वालंटियर्स ने विश्व पर्यावरण दिवस पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कछौना के सार्वजनिक परिसर में पौधे रोपित कर मनाया। संयोजक अमित कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ती गर्मी से जनजीवन बेहाल है, अगर समय रहते हम लोग नहीं चेते तो गर्मी रिकॉर्ड तोड़ होगी जिसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ेगा। मानव जीवन खतरे में आ सकता है।

सनशाइन स्कूल के प्रबंधक ने कहा कि हमारी धरती व जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना बहुत आवश्यक है। आधुनिक जीवन में तेजी से विकास से पर्यावरण खतरे में है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं है। सुखी स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण के संरक्षण हेतु हम सब कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में मुहिम चला रहे हैं। इसमें व्यवहार परिवर्तन के साथ लोगों के ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने व उनको संरक्षित करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने पूरी टीम के साथ परिसर में पौधे रोपित किये। उन्होंने कहा कि अबकी विश्व पर्यावरण दिवस की थीम हमारी भूमि को हरा-भरा करने की है। पौधे लगाने के साथ उसे पौधे के पेड़ बनने तक उचित देखभाल करें। इस अवसर पर लिपिक जय बहादुर सिंह व नगर पंचायत कर्मी ने प्रतिभाग किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)