हरदोई शहर कोतवाली पुलिस ने  10 हजार के इनामिया को किया गिरफ्तार

Mar 29, 2024 - 20:21
Mar 29, 2024 - 20:21
 0  540
हरदोई शहर कोतवाली पुलिस ने  10 हजार के इनामिया को किया गिरफ्तार

हरदोई (आरएनआई) कोतवाली शहर की पुलिस ने गैंगस्टर  एक्ट में वांछित 10हजार के इनामिया को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के नानक गंज निवासी अनुज सिंह यादव पुत्र देवेन्द्र के खिलाफ कोतवाली शहर में गैंगस्टर के तहत मामला  दर्ज था। जिसमें वह लम्बे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी  के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। अभियुक्त पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था। जिसे मुखबिर की सूचना पर  कोतवाल  संजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार को स्टैट बैंक ऑफ इंडिया के पीछे वाली मोहल्ला न्यू सिविल लाईन के निकट से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)