अतीक के गुर्गे ने काश्तकार के मुंह में पिस्टल डालकर दी धमकी

माफिया अतीक अहमद के गुर्गे ने काश्तकार के मुंह में पिस्टल डालकर धमकी दी है। गुर्गे ने कहा कि दो बीघा जमीन नाम करो नहीं तो खेत आने नहीं देंगे। एक दिन पहले ही काश्तकार के दामाद पर भी हमला हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। आरोपी आबिद प्रधान का नाम उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के मददगारों में शामिल था।

Oct 27, 2023 - 10:25
 0  540
अतीक के गुर्गे ने काश्तकार के मुंह में पिस्टल डालकर दी धमकी

प्रयागराज, (आरएनआई) प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरियाडीह गांव में बृहस्पतिवार को अतीक के गुर्गे आबिद प्रधान तथा उसके साथियों ने जमकर तांडव मचाया। गांव के काश्तकार मो. अकरम पर उसके खेत में ही हमला कर दिया। फायरिंग भी की। 

रंगदारी में दो बीघा जमीन मांगी गई है। न देने पर काश्तकार को उसके ही खेत में न आने की धमकी दी गई है। अतीक के गुर्गे काश्तकार की बुलेट भी उठा ले गए। आबिद समेत कई अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई है।

मरियाडीह के रहने वाले मो. अकरम का कछारी इलाके में कई बीघा खेत है। आबिद प्रधान की काफी समय से खेत पर नजर थी। अकरम बृहस्पतिवार को अपने छोटे भाई जुनैद और दामाद इकरार के साथ खेत गया था। उसी समय आबिद प्रधान तथा अन्य लोग उसके खेत पहुंच गए। अकरम पर लाठी डंडे और रॉड से हमला कर दिया गया। 

अकरम का आरोप है कि आबिद प्रधान ने पिस्टल की नाल उसके मुंह में डाल दी। धमकाया कि दो बीघा जमीन उसके नाम कर दो, वरना खेत नहीं जोतने देंगे। अकरम किसी तरह उनके चंगुल से बचकर भागने लगा तो उस पर कई फायर किए गए। हमलावरों ने जाते हुए भी कई राउंड फायरिंग की। अकरम की बुलेट बाइक वहीं खड़ी थी। उसे भी उठा ले गए।

हमलावरों के जाने के बाद अकरम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अकरम को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका मेडिकल कराया गया। अकरम ने बताया कि 25 अक्तूबर को इन्हीं लोगों ने दामाद इकरार पर भी हमला किया था। 

आबिद प्रधान का नाम उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के मददगारों में भी शामिल है। एक समय वह अतीक का सबसे खास गुर्गा था। एसीपी वरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

अकरम ने आबिद प्रधान, जावेद, मो. शादान, मो. औन, कल्लू कसाई और लल्लू तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन लोगों की गुंडई कई कई शिकायतें मिल चुकी हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211