हरदोई: 8 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म में असफल रहने पर चाचा ने भतीजी को उतार दिया मौत के घाट

Jun 23, 2024 - 19:41
Jun 23, 2024 - 19:41
 0  6.7k

हरदोई (आरएनआई) थाना टड़ियावां क्षेत्र के एक गांव में गत 19जून को बाग में महुआ बीनने गयी एक आठ बर्षीय बालिका के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया।बालिका की लाश उसी महुआ वाले बाग से करीब 50मीटर की दूरी पर गन्ने की पत्तियों में छिपा मिला।तथा वहीं पर कपड़े व चप्पल मिली। पुलिस ने घटनास्थल की जांच 
 कर शव का पोस्टमार्टम कराया उसके बाद हत्या का मुकदमा राघवेन्द्र के नाम दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मृतका के चाचा  चुन्नू पुत्र रामस्वरूप को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की दौरान पूछताछ छुन्नू ने बताया कि वह शराब के नशे में था। भतीजी को अकेला देखकर उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया उसके चिल्लाने पर उसका गला व मुंह दबा लिया जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए छुन्नु को जेल भेज दिया है। मुकदमा में नामजद अभियुक्त राघवेन्द्र को छोड़ दिया गया है।घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए एएसपी मार्तण्ड प्रकाश ने बताया कि लड़की बाग में महुआ बीनने गयी थी।वहां उसके परिवार के चाचा ने दुष्कर्म का प्रयास किया उसके चिल्लाने पर चाचा ने उसका मुंह व नाक दबा दिया जिस कारण उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)