पंचायत मंत्री ने पत्रकार वार्ता में गिनाई केंद्र सरकार और बमोरी के विकास की उपलब्धियां

बमोरी विधानसभा में 3 साल में हुए 22 हजार करोड़ के विकास कार्य: सिसोदिया

Jul 1, 2023 - 16:00
 0  1.2k

गुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में सेवा सुशासन और गरीबों, पिछड़ों, मजदूरों, किसानों के हित में सबका साथ और सबका विकास को लेकर हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में गरीबों के जीवन में नई खुशहाली लेकर आई।  देश में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन एकाउंट खोले गए। उज्जवला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गये। देश में लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई। 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। 10 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और लगभग साढ़े 12 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। पीएम आवास योजना के तहत हर गरीब को मकान के तहत तीन करोड़ से अधिक आवास निर्मित हुए हैं। देश में लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी है। यह बात पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कही। केबिनेट मंत्री श्री सिसोदिया शनिवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में सम्मिलित होकर केंद्र की मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों एवं बमोरी विधानसभा में हुए 22 हजार करोड़ के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार एवं भाजपा  विकास जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता के दौरान पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गरीब कल्याण की जन कल्याण कारी योजनाएं बंद करके महा पाप किया और इसी वजह से हमने कांग्रेस की कमल नाथ सरकार को सड़क पर ला दिया और इसके बाद प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथो में आते ही पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहने लगी। आज बमोरी विधान सभा क्षेत्र में 3 वर्षों में लगभग 22 हजार करोड़ के विकास कार्य किए गए। जो अपने आप में एक इतिहास बना। इस बमोरी की जनता को अभी हाल ही में महा विधालय की सौगात मिली। तहसील स्तर पर कालेज मिलना पूरे प्रदेश में पहला क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि पहले योजनाएं कागजों की धूल फांकती रहती थी। आज एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी है। शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। 
श्री सिसोदिया ने कहा की कोरोणा काल में गुना जिले को पहला आक्सीजन प्लांट मिला, इसके साथ ही 15 कार्य स्वीकृत हुए जिसमे 56 करोड़ लागत से व्यय का प्रावधान है। 3 पी एस सी, 2 एस एस सी, स्वीकृत हुए। 350 सड़को का जाल बिछ गया।  तो वही लोक निर्माण विभाग से पिछले 3 वर्षों में 23 सड़के 172 किमी की स्वीकृत की गई। जिसमें से 108 किमी की सड़के पूर्ण हो चुकी है। और 64 सड़के प्रगति रत है। उक्त 23 सड़को पर 368.48 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई हे। श्री सिसोदिया ने कहा की बमोरी विधान सभा में विद्युत के क्षेत्र में अनेकों उपलब्धियां मिली जिसमे 133 के व्ही के 9 सब स्टेशन स्वीकृत कराए गए हे जिनकी लागत लगभग 42 करोड़ 25 लाख हे, तथा 132 के व्ही 02 (तकनेरा, कपासी) जिसकी लागत 12 करोड़ तथा बल्लापुर में 400 के व्ही का एक सब स्टेशन जिसकी लागत 600 करोड़ ,11 ट्रांसफर जिनकी क्षमता वृद्धि कराई गई जिस पर 13 करोड़ 85 लाख का व्यय हुआ है। विधान सभा क्षेत्र बमोरी में 8 अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए जिस पर 14 करोड़ करोड़ का व्यय हुआ। श्री सिसोदिया ने कहा की बमोरी विधान सभा के अंतर्गत ब्रिज कार्पोरेशन द्वारा 5 पुलों का निर्माण किया गया जा रहा हे जिस पर 22 करोड़ का व्यय किया जा रहा हे। पीएम आवास योजना के तहत गरीबों का घर दिए गए। आवास निर्मित हुए हैं और हर घर में बिजली, पानी, गैस, शौचालय और आयुष्मान कार्ड पहुँचाया गया। देश में लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। तो वही बमोरी में पिछले 3 वर्षों 35722 वी पी एल कार्ड तैयार किए गए। तथा 2 लाख 52 हजार आयुष्मान कार्ड तैयार किए गए हे। 48660 गरीबों को राशन की पर्चियां बांटी गई। इसके साथ ही सेकडो विकास कार्य किए जा रहे हे। श्री श्रीसोदिया ने कहा की प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नौ वर्षों में गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने वाला भारत बना है। नारी शक्ति को संबल देने वाला भारत बना है, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला भारत बना है, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला भारत बना है, सबके लिए सहज, उत्तम सेवाओं वाला भारत बना है तथा विश्व में निरंतर विकास करने वाला भारत बना है। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी। यह नया भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत है, मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211