मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

Jun 28, 2024 - 19:48
Jun 28, 2024 - 19:49
 0  405
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

हरदोई (आरएनआई)आज विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सड़कों पर आवश्यकतानुसार संकेतक सुनिश्चित किये जाएं। लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाये। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कार्ययोजना के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। राजमार्गाे पर पेट्रोलिंग व्यवस्था को चाक चौबंद रखा जाये। दुर्घटना से प्रभावित ब्लैक स्पॉट पर विशेष ध्यान दिया जाये। दुर्घटना से घायल लोगों का ससमय इलाज सुनिश्चित किया जाये। ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई की जाये। पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने कहा कि हेलमेट न पहनने व शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में कार्रवाई की जाये। आपात स्थिति में घायलों को 112 नंबर वाहन से भी अस्पताल पहुँचाया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)