अस्पताल संचालक की पत्नी के मारी गोली, लखनऊ रेफर

Sep 6, 2023 - 11:09
 0  8.5k
अस्पताल संचालक की पत्नी के मारी गोली, लखनऊ रेफर

शाहाबाद,हरदोई। स्थानीय कस्बे के प्राइवेट बस स्टॉप पर अस्पताल संचालक की पत्नी देर शाम घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी। उसी समय अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को आनन फानन में जिला अस्पताल के लिए ले जाया गया है। हरपालपुर कस्बा निवासी निशा 50 वर्ष पत्नी सुरेश चंद्र कनौजिया जो कि कस्बे के प्राइवेट बस स्टॉप पर अपना अस्पताल संचालित करते हैं। मंगलवार की देर शाम उनकी पत्नी घर के पीछे कूड़ा फेंकने गई थी। तभी अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली उनके बाएं कंधे में जा लगी। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल के लिए घायल महिला को भेज दिया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित ककरा तिराहे पर पुलिस की ड्यूटी लगी रहती है फिर भी अज्ञात हमलावरों के इतने हौसले बुलंद थे कि उन्होंने डॉक्टर की पत्नी को गोली मार कर फरार हो गए ।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी इंचार्ज प्रेमपाल सिंह घटना की छानबीन में जुटे हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211