सपा प्रमुख ने मिश्रिख लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

May 8, 2024 - 20:36
May 8, 2024 - 20:36
 0  4.8k

संडीला/हरदोई (आरएनआई)सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संडीला के मैदान में मिश्रिख लोकसभा प्रत्याशी संगीता राजवंशी के समर्थन में जनसभा की, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए यह चुनाव आपके भविष्य का चुनाव है। आगे आने वाली पीढ़ी का भविष्य संविधान बचाने के लिए चुनाव है। आप सब की भागीदारी से इंडिया गठबंधन मजबूत होगा। सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे, राशन के नाम पर पोष्टिक आहार चावल पैकेट में मिलेगा। किसानों का कर्ज माफ होगा, अच्छे दिन तो नहीं आएं, अब खुशियों के दिन आवश्यक आएंगे, तब हम सब मिलकर संडीला के लड्डू बाटकर जीत का जश्न मनाएंगे। उन्होंने भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आमजनमानस परेशान है, तीन चरण के चुनाव के संपन्न होते ही उनकी भाषा बदल गई है, जो मंदिर को धो रहे हैं, उनके बंटवारे की राजनीति को धोना है। खराब लोग छोड़कर चले गए हैं, किसानों की आय दोगुनी के नाम पर केवल छलावा है। किसानों की उपज का मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जबकि किसानी में लागत बढ़ रही है। डीजल कीटनाशक डीएपी की कीमत बढ़ा दी हैं और किसानों के ऊपर तीन कानून को थोपने  का कार्य किया था। किसानों के लम्बे संघर्ष व आंदोलन के बाद एक हजार किसानों की मृत्यु के बाद कानून वापस लिया, लेकिन किसानों से किए गए वादे पर खरे नहीं उतरे, केवल छलावा किया। सरकार बनने पर किसानों की उपज का समर्थन मुल्य दिलाने का कार्य करेंगे। कर्ज माफ के नाम पर केवल उद्योगपतियों का कर्ज माफ हुआ है। जिसमें 16 लाख करोड़ माफ किया गया हैं। सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा जब किसान खुशहाल होगा तथा तभी राष्ट्र विकसित होगा। यह परीक्षाएं लीक करने वाली सरकार बन गई है। युवाओं में निराशा है। बच्चों का भविष्य अंधकार करने का कार्य किया, डबल इंजन सरकार की होल्डिंग में एक खटारा इंजन गायब है। राशन वितरण के नाम पर छलावा किया जा रहा है। घटतौली मोटे अनाज के नाम पर गरीबों के साथ छलावा किया जा रहा है। जबकि लोग पैकेट बंद आटा खा रहे हैं। सरकार बनने पर गुणवत्ता पूर्वक राशन बंद पैकेट में आटा के साथ डाटा फ्री मिलेगा। देश की रक्षा करने के लिए सेवा में जाने के लिए देश के युवा सुबह दौड़ते हैं। सैनिक बनकर देश का नाम रोशन करेंगे, लेकिन चार वर्ष की अग्निवीर योजना बनाकर फौज की आत्मा खत्म कर रही है। यह सरकार हमें डराने के लिए पुलिस वालों को आगे कर देती है। बेहतरीन पुलिस सिस्टम 100  नंबर को 112 बदल कर शिकायत करने पर दोनों पक्षों को पकड़ कर वसूली करने का कार्य कर रही है। हवाई जहाज, एयरपोर्ट, बंदरगाह, एलआईसी बीमा, बैंक, रेल बेचने का कार्य किया जा रहा है। कोविड कॉल में वैक्सीन के नाम पर कंपनी से लाखों रुपये का चंदा लेकर गलत वैक्सीन लगवा दी गयी हैं। जिससे असमय मृत्यु दर काफी बढ़ गई है। कंपनी से चंदा लेकर हम सब की जिंदगी से खिलवाड़ किया है। हम शुरुआत से विरोध करते थे, तब कहते थे कि जनता को भड़का रहे है। अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध नहीं है, बाहर से महंगी दवाएं खरीदने को विवश है। इस पीडीए परिवार को आगे बढ़ाना है। लैपटॉप भी छोटा कर दिया। महंगाई बेरोजगारी बढ़ गई है। पेप्सी प्लांट समाजवादी सरकार की देन है। भविष्य के औद्योगिक क्षेत्र में कंपनियां लगाने पर क्षेत्र के युवाओं का प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया कराए जायेंगे। बहुजन समाज पार्टी पर कटाक्ष किया।बीजेपी के दल है, लोगों में उत्साह बढ़ गया, लोगों से संवाद कर जनसभा में जोश भर दिया। इस जनसभा के गठबंधन पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू जिला अध्यक्ष, छत्रपाल यादव सीतापुर, शाहिर हुसैन, जाफरी, अर्चना रावत, बृजेश कुमार उर्फ टिल्लू, तिलकचंद पासी, राजेश यादव, रईस अंसारी चेयरमैन संडीला, बाबू सिंह कुशवाहा, अशोक वर्मा गोपार, फैजान अली उर्फ फैजी, विधानसभा अध्यक्ष बालामऊ अजीम हैदर सहित सपा कार्यकर्ता पुरुष महिलाएं मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)
211
211