हरदोई जिला प्रशासन ने पत्रकारों के साथ निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Mar 29, 2024 - 14:34
Mar 29, 2024 - 14:35
 0  2.3k

हरदोई (आरएनआई) लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के स्वीप कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जनपद के पत्रकारों की सहभागिता से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ हुई। यह रैली शहर के सिनेमा चैराहा, बड़ा चैराहा, नुमाइश चैराहा से होते हुए वापस कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। रैली के समापन के उपरांत कलेक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में पत्रकारो ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकार सीधे जनता से जुडा होता है। पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने कहा कि पत्रकारों के सहयोग से जनपद का मतदान प्रतिशत अवश्य बढ़ेगा। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा कि पत्रकार बन्धुओं से सहयोग से मतदाताओं का उत्साह बढ़ेगा और जनपद शीर्ष मतदान वाले जनपदों में शामिल हो सकेगा। स्वीप प्रभारी उपनिदेशक कृषि डॉ नन्द किशोर ने पत्रकार बन्धुओं के उत्साह की सराहना की। पत्रकार बन्धुओं ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)