कई दशक से उपेक्षित जर्जर, गड्ढेयुक्त संपर्क मार्ग न बनने से ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार

May 13, 2024 - 22:02
May 13, 2024 - 22:04
 0  1.2k
कई दशक से उपेक्षित जर्जर, गड्ढेयुक्त संपर्क मार्ग न बनने से ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार

कछौना(हरदोई)( आरएनआई )कई दशक से हथौड़ा से त्योना कलां संपर्क मार्ग गड्ढायुक्त पड़ा हुआ है। मार्ग पैदल तक चलने लायक नहीं बचा है। ग्रामीणों द्वारा सैकड़ो बार शासन प्रशासन से गुहार के बाद भी इस सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो सका है। इसके कारण ग्रामीणों को काफी असुविधाएं होती हैं। इस मार्ग से कई बार दुर्घटनाएं भी घट चुकी हैं। इसी आक्रोश को लेकर ग्रामीणों ने लालताखेड़ा बूथ पर मतदान का बहिष्कार कर दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधि व सेक्टर संयोजक सेक्टर मजिस्ट्रेट के अथक प्रयास से ग्रामीणों ने मतदान करना स्वीकार किया। लगभग 2 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)