प्रियंका ने इंदिरा गांधी को महापुरुष कहा, गलती का अहसास होने पर ये बोलीं

धार में सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी अपनी दादा इंदिरा गांधी की बात कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने कहा-'मेरी दादी इंदिरा गांधी भी महापुरुष थी। कुछ ही सेकंड में गलती का एहसास होते हुए उन्होंने कहा- नहीं वो पुरुष नहीं थीं, एक बहुत बड़ी हस्ती थीं'।

Oct 5, 2023 - 15:40
 0  243
प्रियंका ने इंदिरा गांधी को महापुरुष कहा, गलती का अहसास होने पर ये बोलीं

धार, (आरएनआई) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्यप्रदेश दौरे पर रहीं। प्रियंका धार के मोहनखेड़ा पहुंची और जैन तीर्थ के दर्शन कर सभा को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को महापुरुष बता गई। उनके इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी अपनी दादा इंदिरा गांधी की बात कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने कहा-'मेरी दादी इंदिरा गांधी भी महापुरुष थी। कुछ ही सेकंड में गलती का एहसास होते हुए उन्होंने कहा- नहीं वो पुरुष नहीं थीं, एक बहुत बड़ी हस्ती थीं'। अब भाजपा नेता प्रियंका के इस बयान को गांधी परिवार का गुमान बता रहे हैं। उनका कहना है कि प्रियंका इंदिरा गांधी को जनता की सेवक नहीं, बड़ी हस्ती बता रहीं हैं।

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस सरकार बनने पर कई योजनाएं शुरू करने की गारंटी दी। उन्होंने कहा- प्रदेश में कांग्रेस सरकारा बनने के बाद किसानों के कर्ज फिर से माफ करेंगे। 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगा। 200 यूनिट बिजली हाफ दर पर मिलेगी। पुरानी पेंशन फिर से लागू करेंगे। 5 हार्स पावर बिजली किसानों को मुफ्त मिलेगी। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा और महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह खाते में मिलेंगे।

प्रियंका ने कहा- मैं सिर्फ वो बातें करना चाहती हूं कि जो सच है। ये देश आपका है, ये प्रदेश आपका है, ये भविष्य आपका है तो जिम्मेदारी भी आपकी है। कांग्रेस पार्टी भी आपकी है, हम सब भी आपके हैं। ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, इसे हल्के में मत लीजिए। संविधान ने आपको बड़ी शक्ति दी है। अब बहुत देख लिया, भाजपा से छुटकारा पाने के लिए कांग्रेस को जिताइए। 

चुनाव आते ही सरकार ने घोषणाएं शुरू कर दी है। मोदीजी हर दो दिन में आकर उद्घाटन कर रहे हैं। 18 साल से ये याद क्यों नहीं आया। क्या उन्हें समय नहीं मिला। जागो और इनको सिखाओ। ये किसानों के जीवन में मुश्किल डाल रहे हैं कि ये भीख मांगे। बेरोजगारी चरम पर है। शिक्षकों के करीब 70 हजार, डॉक्टरों के 90 फीसदी पद खाली है। सर्जन के 90 फीसदी, फिजीशियन के 90 फीसदी और बच्चों के डॉक्टर के 90 फीसदी से ज्यादा पद खाली हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211