हाथरस के सादाबाद की शिक्षिका मंजू शर्मा दिल्ली में हुई सम्मानित

Oct 17, 2023 - 17:16
Oct 17, 2023 - 17:24
 0  324
हाथरस के सादाबाद की शिक्षिका मंजू शर्मा दिल्ली में हुई सम्मानित

हाथरस (आरएनआई) एन सी ईआर टी दिल्ली में हिन्दी दिवस के समापन समारोह पर हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 40 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। सभी शिक्षक कवियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। हाथरस से प्राथमिक विद्यालय नगला जगराम की शिक्षिका मंजू शर्मा ने अपनी कविता मन में मन में विश्वास था, सारी चिंता गई। आ गई आ गई वह घड़ी आ गई। चंद्रयान 3 पर प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। एनसीईआरटी में सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
एन०सी०ई०आर०टी० के इस भव्य कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक CIIET, NCERT प्रो०अमरेन्द्र प्रसाद बेहेरा जी के हाथों सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शुरु होने से पूर्व सभी शिक्षकों को विद्या समीक्षा केंद्र का भ्रमण कराया गया, जिसमें बताया गया -एनसीईआरटी के द्वारा ऑनलाइन जितने भी कार्यक्रम (दीक्षा, निष्ठा, निपुण भारत,  एफ एल एन, मिड डे मील, ऑनलाइन क्विज, यू डाइस आदि) चलाए जा रहे हैं उन सब का यही पर संचालन किया जाता है।इसकी पूरी टीम से शिक्षकों को मिलवाया गया।उन्होंने अपनी पूरी कार्यप्रणाली बताई। इसके बाद सभी शिक्षकों को विज्ञान भवन ले जाया गया, जहां पर नई-नई 3D प्रणालियों के बारे में बताया गया। जो वैज्ञानिक तकनीकि से युक्त थीं। वहां का अनुभव बहुत ही अविस्मरणीय था। उसके बाद सभी कवियों का काव्य मंचन कराया गया। कुछ शिक्षको के कविता पाठ की शूटिंग, ऑडियो वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। जिसमें हाथरस की शिक्षिका कवयित्री मंजू शर्मा की कविता चंद्रयान 3 विश्वास की जीत का भी चयन हुआ। इस कवि सम्मेलन को दीक्षा एवं एनसीईआरटी के सभी चैनलों एवं रेडियो चैनल पर प्रदर्शित किया जाएगा। बागपत जिले की हौसला टीम की एक विशेष पहल रही।

एनसीईआरटी  दिल्ली में हिन्दी दिवस के समापन समारोह पर हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 40 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। सभी शिक्षक कवियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। हाथरस से प्राथमिक विद्यालय नगला जगराम की शिक्षिका मंजू शर्मा ने अपनी कविता मन में मन में विश्वास था, सारी चिंता गई। आ गई आ गई वह घड़ी आ गई। चंद्रयान 3 पर प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। एनसीईआरटी में सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
एन०सी०ई०आर०टी० के इस भव्य कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक CIIET, NCERT प्रो०अमरेन्द्र प्रसाद बेहेरा जी के हाथों सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शुरु होने से पूर्व सभी शिक्षकों को विद्या समीक्षा केंद्र का भ्रमण कराया गया, जिसमें बताया गया -एनसीईआरटी के द्वारा ऑनलाइन जितने भी कार्यक्रम (दीक्षा, निष्ठा, निपुण भारत,  एफ एल एन, मिड डे मील, ऑनलाइन क्विज, यू डाइस आदि) चलाए जा रहे हैं उन सब का यही पर संचालन किया जाता है।इसकी पूरी टीम से शिक्षकों को मिलवाया गया।उन्होंने अपनी पूरी कार्यप्रणाली बताई। इसके बाद सभी शिक्षकों को विज्ञान भवन ले जाया गया, जहां पर नई-नई 3D प्रणालियों के बारे में बताया गया। जो वैज्ञानिक तकनीकि से युक्त थीं। वहां का अनुभव बहुत ही अविस्मरणीय था। उसके बाद सभी कवियों का काव्य मंचन कराया गया। कुछ शिक्षको के कविता पाठ की शूटिंग, ऑडियो वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। जिसमें हाथरस की शिक्षिका कवयित्री मंजू शर्मा की कविता चंद्रयान 3 विश्वास की जीत का भी चयन हुआ। इस कवि सम्मेलन को दीक्षा एवं एनसीईआरटी के सभी चैनलों एवं रेडियो चैनल पर प्रदर्शित किया जाएगा। बागपत जिले की हौसला टीम की एक विशेष पहल रही।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211