एक कमान्ध युवक ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ किया बलात्कार

May 19, 2024 - 14:11
May 19, 2024 - 14:12
 0  4.7k
एक कमान्ध युवक ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ किया बलात्कार

कछौना-हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत एक ग्राम में शुक्रवार की रात एक नशेड़ी युवक ने घर में घुसकर 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना क्षेत्र में तेजी से फैल गई। जिसने भी घटना को सुना वह कड़ी निंदा कर रहा है। पीड़ित बुजुर्ग महिला इस घटना से बदहवास हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम में एक बुजुर्ग महिला उम्र 75 वर्ष अकेली रहती थी। शुक्रवार की रात गांव का ही एक नशेड़ी युवक घर में चोरी की नीयत से घर में घुसा, विधवा बुजुर्ग महिला के साथ कमान्ध युवक ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। कमान्ध युवक ने बुजुर्ग महिला का तकिया से मुंह दबाकर जान से करने का प्रयास किया। इस घटना से बुजुर्ग महिला काफी आहत/बदहवास है। पीड़ित विधवा बुजुर्ग महिला के लड़के जीविकोपार्जन हेतु बाहर रहते हैं। पूरे मामले की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकार बघौली ने मौके पर पहुंचकर संज्ञान लिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने टीम गठित कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया शीघ्र ही आरोपी युवक की गिरफ्तारी होगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)